Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
Samaj

गणपति बप्पा को लगाएं स्वादिष्ट मिठाइयों का भोग

गणेश चतुर्थी का त्योहार हिंदू धर्म के लोगों के लिए काफी खास होता है। इसी दिन लोग अपने घरों में बप्पा को दस दिन के लिए स्थापित करते हैं और उनकी खूब खातिरदारी करते हैं। वैसे तो गणेश उत्सव का कार्यक्रम दस दिन चलता है, लेकिन बहुत सी जगहों पर 1.5 दिन, 5 दिन, 7 दिन के लिए भी बप्पा स्थापित किए जाते हैं। स्थापना के आखिरी दिन बप्पा का विसर्जन करके उन्हें विदाई दी जाती है।

बप्पा की विदाई वाले परिवार के सभी सदस्य गणपति की आरती करते हैं, उन्हें फूल, मिठाई, और नारियल अर्पित करते हैं। इसके साथ बप्पा की विदाई यानी गणपति विसर्जन के दिन तमाम तरह की मिठाई बनाने का भी विशेष महत्व होता है। इस दिन मिठाई के रूप में भगवान गणेश को प्रसाद अर्पित किया जाता है और घर के सभी लोगों के बीच मिठाइयां बांटी जाती हैं। यहां कुछ खास मिठाइयां हैं जो गणपति विसर्जन के दिन बनाई जा सकती हैं:

मोदक
मोदक बप्पा को सबसे प्रिय है। इसे  विशेष रूप से गणेश चतुर्थी और विसर्जन के समय बनाया जाता है। ऐसे में आप अपने घर पर बप्पा के लिए स्वादिष्ट मोदक तैयार करें। चाहें को चॉकलेट मोदक बनाकर बप्पा को भोग लगाएं।

मोतीचूर के लड्डू
मोदक के साथ-साथ बप्पा को मोतीचूर के लड्डू काफी प्रिय हैं। ऐसे में आप बप्पा विदाई के दिन ताजे मोतीचूर के लड्डू बना सकते हैं और उन्हें प्रसाद में चढ़ा सकते हैं। ये खाने में भी स्वादिष्ट लगते हैं।

पेड़ा
खाने में पेड़ा काफी स्वादिष्ट लगता है। आप इसे आसान तरीके से तैयार कर सकते हैं। सिर्फ दूध और चीनी की मदद से स्वादिष्ट पेड़े तैयार किए जा सकते हैं। ऐसे में आप भी पेड़े बनाकर बप्पा को इसका भोग लगाएं।  

श्रीखंड
महाराष्ट्र के खास पकवानों में श्रीखंड भी शामिल है। ऐसे में आप बप्पा की विदाई में इसे तैयार कर सकती हैं। ये दही से बना मीठा व्यंजन होता है, जिसमें केसर और इलायची का फ्लेवर मिलाया जाता है।
 
खीर
बप्पा को विदाई के वक्त चावलों की खीर का भोग लगाएं। इसे दूध, घी, और मेवों के साथ पकाया जाता है और इसे ठंडा या गर्म दोनों तरह से परोसा जा सकता है। कोशिश करें कि खीर को ठंडा होने के बाद ही इसका भोग लगाएं।

नारियल बर्फी
बप्पा को नारियल और उससे बने पकवान काफी पसंद आते हैं। इसीलिए नारियल और दूध से बनी बर्फी भी गणेश विसर्जन के दिन विशेष रूप से बनाई जा सकती है। इसे कम समय में आसानी से तैयार किया जा सकता है।