Google Analytics Meta Pixel
Big news

जान बचाने को अपने पास बंदूक रखेंगी नूपुर शर्मा… पैगंबर विवाद के बाद से ‘अंडरग्राउंड’…

इम्पैक्ट डेस्क.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से सस्पेंड हो चुकीं पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को बंदूक का लाइसेंस मिल गया है। पैगंबर मोहम्मद साहब पर टिप्पणी के बाद से जान से मारने की धमकियों का सामना कर रहीं नूपुर शर्मा को पर्सनल गन रखने की इजाजत मिल गई है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। 2022 के मध्य में  नूपुर शर्मा ने एक टीवी शो के दौरान पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर विवादित टिप्पणी की जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। देशभर में मुसलमानों ने इसका विरोध किया तो दुनिया के कई इस्लामिक देशों ने भी निंदा करते हुए बयान जारी किए। देश के कई हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन हुए तो नूपुर शर्मा को जान से मारने की धमकियां दी जाने लगीं।