Google Analytics Meta Pixel
National News

पैगंबर विवाद के बाद पहली बार सामने आईं नूपुर शर्मा… भारत माता की जय के लगाए नारे…

इंपेक्ट डेस्क.

पैगंबर विवाद के बाद से अंडरग्राउंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व नेता नूपुर शर्मा पहली बार सामने आई हैं। वह फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ को प्रमोट करने के लिए आयोजित एक इवेंट में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने भारत माता की जय के नारे भी लगाए।

नूपुर शर्मा फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री और स्टारकास्ट के साथ मौजूद थीं। नूपुर ने वैक्सीन बनाने वाले वैज्ञानिकों का आभार जताते हुए कहा, ‘मुझे आप लोगों को धन्यवाद कहना है। आप लोगों की वजह से हम भारतीय आज भी जिंदा हैं। आपको हृदय की गहराइयों से आभार। आपका (विवेक अग्निहोत्री) का आभार कि आपने मुझे आमंत्रित किया। एक ही चीज कहूंगी- भारत माता की जय, और इंडिया, भारत कैन डू इट।’