Big news

राहुल के भाषण पर नया बवाल : स्मृति बोलीं- राहुल गांधी ने जाते-जाते किए फ्लाइंग किस के इशारे… महिला सांसदों ने की शिकायत…

इम्पैक्ट डेस्क.

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को कांग्रेस नेता सांसद राहुल गांधी पर गंभीर सवाल लगाए हैं। स्मृति ईरानी आरोप लगाया कि अपना भाषण खत्म कर संसद से बाहर जाते समय राहुल गांधी ने महिला सांसदों की तरफ फ्लाइंग किस के इशारे किए। सदन में राहुल गांधी की शिकायत करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा, “मुझे एक बात पर आपत्ति है। जिसे (राहुल गांधी) मुझसे पहले बोलने का मौका दिया गया, उसने जाने से पहले अभद्रता की। यह केवल एक महिला द्वेषी व्यक्ति (Misogynist Man) है जो महिला सदस्यों को बैठाने वाली संसद को फ्लाइंग किस दे सकता है। देश की संसद में ऐसा अमर्यादित आचरण पहले कभी नहीं देखा गया…”

error: Content is protected !!