Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
Big newsDistrict Beejapur

नक्सलियों ने नारायणपुर दंतेवाड़ा के बीच चलने वाली यात्री बस को किया आग के हवाले… एडिशनल SP ने की पुष्टि…

इम्पैक्ट डेस्क.

नक्सलियों ने एक और वारदात को अंजाम देते हुए नारायणपुर और दंतेवाड़ा के बीच चलने वाली यात्री बस को आग के हवाले कर दिया। मालेवाही और बोदली सीआरपीएफ कैंप के बीच में करीब 20-25 नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया। यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना स्थल के आसपास लगे कैंपों को अलर्ट कर दिया गया है। मालेवाही थाना क्षेत्र में दिया वारदात को अंजाम। घटना की पुष्टि करते हुए दंतेवाड़ा एडिशनल एसपी आरके बर्मन ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस पार्टी रवाना हो गई है सभी यात्री सुरक्षित हैं उन्हें उनके गंतव्य स्थल पहुंचाया जा रहा है मार्ग सुचारू रूप से चालू कर दिया गया है.