Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
RaipurState News

नक्सलियों ने हत्या की वारदात के बाद 12 ग्रामीणों को किया रिहा

बीजापुर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने मंगलवार को तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया. वारदात को अंजाम देकर 12 ग्रामीणों का अपहरण कर लिया और उन्हें जंगल लेकर आ गए. नक्सलियों ने अब उन सभी लोगों को रिहा कर दिया है. सभी सकुशल अपने घर लौट गए हैं. हत्या और अपहरण की घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने आज तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी. इसके बाद उन्होंने गांव के 12 लोगों का अपहरण किया और उन्हें जंगल लेकर आए. बताया जा रहा है कि करीब 7 लोगों के साथ मारपीट की गई. हालांकि अब सभी ग्रामीण सुरक्षित गांव पहुंच गए हैं.

नक्सलियों ने 12 ग्रामीणों का अपहरण करने से पहले तीन ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया था. हत्या की वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है. ये हैं मृतकों के नाम..

    जग्गू मोडियाम

    अनिल मंडावी

    सोमा मोडियाम