Google Analytics Meta Pixel
Big newsDistrict DantewadaNaxal

नक्सलियों का आज दंडकारण्य बंद का किया आह्वान…

इंपैक्ट डेस्क.

दंतेवाड़ा/नारायणपुर । छत्तीसगढ़ में नक्सली अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। लगातार आतंक मचाए हुए हैं। सुकमा में नक्सलियों ने देर रात ओडिशा से हैदराबाद जाने वाली एक बस में आग लगाने के बाद सुकमा मार्ग पर नक्सली पर्चे फेंके। नक्सलियों ने आज दंडकारण्य बंद का आह्वान किया है। नक्सलियों के स्पेशल ज़ोनल कमेटी ने पर्चे जारी किए हैं। पुलिस जवानों ने पर्चे जब्त किए हैं।

वहीं नारायणपुर में भी नक्सलियों ने दंडकारण्य बंद का आह्वान किया है। ओरछा के कस्तूरबागांधी छात्रावास के सामने बैनर एवं पंपलेट लगाए हैं। नक्सलियों के बंद के कारण कई मार्ग प्रभावित हुए हैं।

वहीं सुकमा छत्तीसगढ़ की सीमा पर एक बार फिर से नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया है। नक्सलियों ने देर रात ओडिशा से हैदराबाद जाने वाली एक बस में आग लगा दी। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने पर्चा भी जारी किया है। जिसमें एक दिवसीय दण्डकारण्य बंद का आह्वान किया है। जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश के चिंतुर में नक्सलियों ने यात्री बस को आग के हवाले कर दहशत फैलाई है। कोंटा एरिया कमेटी ने इस घटना को अंजाम दिया है।