Saturday, January 24, 2026
news update
viral news

जज साहब की AC ठीक न करना मिस्त्री को पड़ा भारी… पुलिस ने लगाई ऐसी धारा कि 7 साल तक हो सकती है जेल…

इम्पैक्ट डेस्क.

मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ रहा है। गर्मी ऐसी है कि सड़कें तंदूर बन गई हैं। मानों आसमान से आग बरस रही हो। ऐसे में गर्मी से बचने का एक ही सहारा AC या कूलर है। अगर, इतनी चुभती हुई गर्मी में AC या कूलर खराब हो जाए तो किसी को भी गुस्सा आना लाजमी है। ऐसा ही एक मजेदार वाकाया झारखंड से सामने आया है। यहां एक जज साहब के घर का एयर कंडीशनर(AC) खराब हो गया। आरोप है कि AC ठीक न करने पर जज साहब ने पुलिस में मिस्त्री के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। 

जानकारी के मुताबिक, मामला पाकुड़ का है। यहां के एक जज साहब के कमरे का AC खराब हो गया था। ऐसे में उन्होंने पाकुड़ बाजार के पास एक AC मिस्त्री को फोन किया, लेकिन मिस्त्री नहीं आया। परेशान होकर जज साहब ने कई बार AC मिस्त्री को फोन लगाया, लेकिन वह जज साहब के घर जाने के लिए टाल मटोल करता रहा। आखिर में गुस्साए जज साहब ने पाकुड़ नगर थाने में मिस्त्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी। 

पुलिस ने भेजा जेल 
मामला जज साहब का था तो पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए मिस्त्री को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। मिस्त्री के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि अब मिस्त्री का परिवार उसकी जमानत के लिए चक्कर लगा रहा है। मिस्त्री पर जो धाराएं लगाई गई हैं। उसके तहत उसे सात साल की सजा और जुर्माना हो सकता है।मिस्त्री हरिणडांगा बाजार का रहना वाला है और उसका नाम अरमान मलिक है। 

error: Content is protected !!