Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
Sports

25 मई को विश्व फुटबॉल दिवस के रूप में मनाया जाएगा

संयुक्त राष्ट्र
दुनिया भर के फुटबॉल प्रशंसकों के पास अब हर साल दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेल का जश्न मनाने के लिए एक दिन होगा और वह होगा 25 मई। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 25 मई को विश्व फुटबॉल दिवस घोषित करने का प्रस्ताव पारित किया।

प्रस्ताव के अनुसार यह दिन सभी क्षेत्रों के प्रतिनिधित्व वाले इतिहास के पहले अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट की 100वीं वर्षगांठ का प्रतीक है जो 25 मई 1924 को पेरिस में ओलंपिक खेलों के दौरान आयोजित हुआ था।

संयुक्त राष्ट्र की 193 सदस्यीय महासभा ने राजनयिकों की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस की मौजूदगी में आम सहमति से प्रस्ताव को अपनाया। इसे 160 से अधिक देशों द्वारा सह प्रायोजित किया गया था।