छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के तबादले: 11 अधिकारियों की नई पोस्टिंग जारी कुनाल कोरबा, नम्रता नारायणपुर और देवेश दंतेवाड़ा
इम्पेक्ट न्यूज़। रायपुर, 16 दिसंबर 2025:
छत्तीसगढ़ शासन ने सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जिलों के कलेक्टरों और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव शामिल हैं। आदेश में कुल 11 आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना का उल्लेख है, जो अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।
राज्य शासन के सचिव रजत कुमार द्वारा जारी इस आदेश के अनुसार, तबादलों का मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक दक्षता बढ़ाना और चुनाव संबंधी दायित्वों को मजबूत करना प्रतीत होता है। इसमें कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया है। यहां प्रमुख तबादलों की सूची दी जा रही है:
भोसकर विलास संदिपान (2011 बैच): सरगुजा जिले के कलेक्टर से अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के पद पर पदस्थ। इस पद को आईएएस के प्रवर श्रेणी वेतनमान के समकक्ष घोषित किया गया है।
रणबीर शर्मा (2012 बैच): बेमेतरा जिले के कलेक्टर से प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के पद पर पदस्थ। इनके कार्यभार ग्रहण करने पर श्री संजीव कुमार झा (2011 बैच) को इस पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया जाएगा। इस पद को भी आईएएस के प्रवर श्रेणी वेतनमान के समकक्ष घोषित किया गया है।
अजीत वसंत (2013 बैच): कोरबा जिले के कलेक्टर से सरगुजा जिले के कलेक्टर के पद पर पदस्थ।
कुणाल दुदावत (2017 बैच): दंतेवाड़ा जिले के कलेक्टर से कोरबा जिले के कलेक्टर के पद पर पदस्थ।
देवेश कुमार ध्रुव (2019 बैच):सुकमा जिले के कलेक्टर से दंतेवाड़ा जिले के कलेक्टर के पद पर पदस्थ।
सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई (2018 बैच): नारायणपुर जिले के कलेक्टर से बेमेतरा जिले के कलेक्टर के पद पर पदस्थ।
सुश्री नम्रता जैन (2019 बैच): रायपुर के अपर कलेक्टर (एवं इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के अतिरिक्त प्रभारी) से नारायणपुर जिले के कलेक्टर के पद पर पदस्थ।
अमित कुमार (2019 बैच): बिलासपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त से सुकमा जिले के कलेक्टर के पद पर पदस्थ।
प्रकाश कुमार सर्वे (2019 बैच): सारंगढ़-बिलाईगढ़ के अपर कलेक्टर से बिलासपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त के पद पर पदस्थ।
– गजेन्द्र सिंह ठाकुर (2019 बैच): सुकमा के अपर कलेक्टर से धमतरी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर पदस्थ।
– सुश्री रोमा श्रीवास्तव (2020 बैच): धमतरी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से मंत्रालय में उप सचिव के पद पर पदस्थ।
