Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
State News

मुख्यमंत्री को सौंपी मराठा सेवा संघ ने एक लाख रुपए की राशि…


इम्पेक्ट न्यूज. रायपुर।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में रविन्द्र दानी के नेतृत्व में आए मराठा सेवा संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।

मराठा सेवा संघ के पदाधिकारियों ने देश के लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों के सर्वे में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री श्री बघेल को बधाई दी।

इस मौके पर प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को कोरोना संक्रमण से बचाव और जरूरतमंदों की मदद के लिए एक लाख एक हजार एक रुपये का डिमांड ड्राफ्ट सौंपा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस विप्पति की घड़ी में मराठा सेवा संघ द्वारा दिए गए योगदान की सराहना की।

प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को शिवाजी महाराज के जीवन चरित्र पर आधारित किताबें भी भेंट की। प्रतिनिधि मंडल में सर्वश्री एस. आर. घाटगे, देवेंद्र राव वासिंग, राजेश सावले, प्रकाश राव ठोकने, राकेश धोतरे सहित मराठा सेवा संघ के अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *