Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
National News

गुरदासपुर में राष्ट्र्रीय राजमार्ग पर एचआरए इंटरनेशनल स्कूल के सामने राधा स्वामी सत्संग के पास बड़ा हादसा

गुरदासपुर
गुरदासपुर में राष्ट्र्रीय राजमार्ग पर एचआरए इंटरनेशनल स्कूल के सामने राधा स्वामी सत्संग के पास पैदल जा रही एक बुजुर्ग महिला को अज्ञात इनोवा कार चालक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी।

मृतक बुजुर्ग महिला शकुंतला देवी पत्नी धर्मपाल निवासी मान कौर सिंह के परिजनों ने बताया कि जब शकुंतला देवी नेशनल हाईवे स्थित राधा स्वामी सत्संग घर से अपने घर लौट रही थी तो एक अज्ञात इनोवा चालक ने तेज गति से गाड़ी चलाकर उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया और धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई।