Google Analytics Meta Pixel
CrimeDistrict Kondagaun

कोंडागांव नवीन बस स्टैंड चिखलपुटी में अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की मिली लाश

Getting your Trinity Audio player ready...

 

कोंडागांव, 10 दिसम्बर .  थाना क्षेत्र अंतर्गत चिखलपुटी नवीन बस स्टैंड में रविवार की सुबह एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की लाश पाई गई है। वहीं जानकारी मिलते ही कोंडागांव कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।

वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृत व्यक्ति को कल शाम को बस स्टैंड के पास घूमते हुए देखा गया था। घटना स्थल में जांच के दौरान मृतक के हाथ में कैमिला लगा हुआ है जिससे यह कयास लगाया जा रहा है की मृतक अस्पताल में भर्ती रहा होगा। आपको बता दे कोतवाली पुलिस की जांच कार्यवाही जारी है। फिलहाल मृतक की पहचान की पुष्टि नही की जा सकी है।