Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
Movies

करीना कपूर फिल्म फेस्टिवल आयोजित किये जाने को लेकर खुश है करीना कपूर

मुंबई,

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर, करीना कपूर के नाम फिल्म फेस्टिवल आयोजित किये जाने को लेकर बेहद खुश है। करीना कपूर ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2000 में प्रदर्शित फिल्म रिफ्यूजी से की थी। करीना कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुये करीब 25 वर्ष हो गये हैं और इस दौरान करीना ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।

करीना के सम्मान में एक फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। देशभर में करीना कपूर के नाम से फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। इसका आयोजन पीवीआर-आईनॉक्स कर रहा है। करीना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी। वीडियो में पू से लेकर चमेली और गीत समेत बड़े पर्दे पर निभाई जाने वाली करीना के सभी किरदारों की झलक देखी जा सकती है।

वीडियो को शेयर करते हुए करीना कपूर खान ने कैप्शन में लिखा, नसों में खून, स्क्रीन पर जादू…, मेरी जॉब जिसे मैं प्यार करती हूं…मेरे अंदर की आग… अगले 25 साल के लिए शुभकामनाएं।

यह पहली बार होगा, जब बॉलीवुड की किसी अभिनेत्री के 25 साल पूरे होने पर उसके नाम फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। इसके पहले अभिनय सम्राट दिलीप कुमार और महानायक अमिताभ बच्चन को इस तरह का ट्रिब्यूट दिया गया है। वर्ष 2022 में दिलीप कुमार की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी पर 'हीरो ऑफ हीरोज' नाम से फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया था। इसके बाद अमिताभ बच्चन के 80वें जन्मदिन पर हेरिटेज फाउंडेशन ने चार दिवसीय फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया था।