Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
Breaking News

BIG BREAKING कानपुर: आठ पुलिसकर्मियों का हत्यारा विकास दुबे पुलिस एनकाउंटर में मारा गया, गाड़ी पलटने के बाद की थी भगाने की कोशिश

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क।

कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों का हत्यारा विकास दुबे शुक्रवार सुबह पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। विकास दुबे को उज्जैन से कानपुर ला रही यूपी STF की काफिले की गाड़ी आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा कानपुर टोल प्लाजा से 25 किलोमीटर दूर हुआ। बताया जा रहा है कि जब गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई, उस समय विकास दुबे हथियार छीनकर भाग निकलने की कोशिश की।

इसके बाद घटनास्थल पर विकास दुबे और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल विकास दुबे को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कार हादसे में गाड़ी में मौजूद एसटीएफ के दो कर्मचारी भी घायल हुए हैं। घायलों को हैलेट अस्पताल पहुंचाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *