Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
State News

प्लास्टिक सर्जरी कराने के बाद कन्नड़ ऐक्ट्रेस चेतना राज का 21 साल की उम्र में निधन…

इम्पैक्ट डेस्क.

कन्नड़ टीवी ऐक्ट्रेस चेतना राज (Kannada  Actress Chethana Raj) का 21 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने बंगलुरु में चेहरे की फैट फ्री सर्जरी करवाई थी। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि उन्होंने इस बात की जानकारी अपने घरवालों को भी नहीं दी थी। वह अपने दोस्तों के साथ गई थीं। घटना की जानकारी होने के बाद उनके पेरेंट्स ने हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप लगाया है और शिकायत दर्ज करवाई है। वह सर्जरी के लिए 16 मई को अस्पताल में भर्ती हुई थीं। 

पेरेंट्स ने डॉक्टर्स के खिलाफ दर्ज की शिकायत


कन्नड़ ऐक्ट्रेस चेतना राज का प्लास्टिक सर्जरी के बाद हुए कॉम्प्लिकेशंस के चलते निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह 16 मई की सुबह ‘फैट फ्री’ सर्जरी के लिए अस्पताल गई थीं। बताया जा रहा है कि शाम को उन्हें कुछ दिक्कत हुई। उनके फेफड़ों में पानी जमा होने लगा। डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की लेकिन नहीं बचा सके। चेतना के पेरेंट्स का कहना है कि डॉक्टरों की लापरवाही से ऐसा हुआ। उन्होंने अस्पताल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। 


हालत बिगड़ने पर दूसरे अस्पताल ले गए डॉक्टर्स


चेतना Geetha और Doresani जैसे सीरियल्स में नजर आई हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, वह 16 तारीख को फैट फ्री सर्जरी के लिए बंगलुरु के Shetty’s Cosmetic Centre गई थीं। बताया जा रहा है कि सर्जरी में कुछ गड़बड़ हुई और डॉक्टर्स शाम 5:30 उन्हें Kaade हॉस्पिटल ले गए। वहां उन्होंने डॉक्टर्स को कहा कि पेशेंट का इलाज करें क्योंकि उसे कार्डिऐक अरेस्ट हुआ है। 

डॉक्टर्स ने दिया था सीपीआर


डॉक्टर्स ने चेतना को 45 मिनट तक सीपीआर दिया। चेतना को बचाया नहीं जा सका। आईसीयू इंटेसिविस्ट डॉक्टर संदीप ने पुलिस को बताया कि 6.45 पर चेतना को मृत घोषित कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि शेट्टीज क्लीनिक के डॉक्टर्स को पहले से ही पता था कि उनकी मौत हो चुकी है।