Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
RaipurState News

कबीरधाम : 70 लाख रुपये की कीमत का 324 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, ले जाया जा रहा था यूपी

कबीरधाम.

कबीरधाम पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में सोमवार देर शाम 7 बजे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 70 लाख रुपये की कीमत का 334 किलो  गांजा जब्त किया है। यह कार्रवाई कबीरधाम जिले के चिल्फी थाना ने की है। एसपी डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने बताया कि सूचना मिली की ट्रक में ज्वार की सप्लाई के आड़ में गांजा का अवैध परिवहन किया जा रहा है।

पुलिस ने थाना के पास नाकेबंदी कर वाहन को रुकवाया। वाहन में अलग-अलग पॉलीथीन में करीब 334 किलो गांजा था। गांजा को बरमपुर (उड़ीसा) से इटावा (यूपी) ले जाया जा रहा था। इटावा से इसे देश के अन्य हिस्सों में सप्लाई किए जाने की तैयारी थी। कबीरधाम जिले में अब तक की ये दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले बीते हफ्ते गुरुवार को इसी थाने की पुलिस ने 10 क्विंटल गांजा जब्त किया था। वर्तमान के मामले में आरोपी शमीम (उम्र 44) पिता इशाक अहमद, निवासी एटा (मैनपुरी) के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही वाहन मालिक और इस अवैध कारोबार में जुड़े लोगों के बारे में खोजबीन की जा रही है।