Google Analytics Meta Pixel
Samaj

तुलसी को जल अर्पित करते समय बस 1 चीज मिला लें, बरसेगा धन

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। हर घर में तुलसी मां की पूजा की जाती है। । धार्मिक कार्य में भी तुलसी के पत्तो का इस्तेमाल किया जाता है। रोजाना हम सभी तुलसी के पौधे को जल चढ़ाते हैं। ज्योतिष के अनुसार, प्रतिदिन तुलसी के पौधे की पूजा करने से धन से जुड़ी समस्या दूर होती है। अगर आप भी अपने घर की आर्थिक स्थिति को ठीक करना चाहते हैं, रोजाना आप इस उपाय जरुर पालन करें।

मां लक्ष्मी का वास

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। प्रतिदिन तुलसी के पौधे पर जल अर्पित करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए इन उपायों को जरुर करें।

जल में मिलाएं यह चीज

तुलसी पर जल चढ़ाते समय पानी में अक्षत जरुर मिलाएं। ऐसा करने से धन संबंधी समस्या दूर होती है। जब तुलसी को जल अर्पित करें तो इस मंत्र का जाप जरुर करें। स्नान करने के बाद तुलसी पर जल अर्पित करते समय ऊँ सुभद्राय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

इस दिशा में लगाएं तुलसी का पौधा

घर में तुलसी का पौधा लगाते समय दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इससे घर की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। वहीं,रोजाना शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलना चाहिए। तुलसी के पौधे के पास दीया जलाने से घर में सुख-समृद्धि आती है।