Google Analytics Meta Pixel
State News

JCI वामांजलि का 10 सितम्बर को होगा कर्वी क्वीन ब्यूटी कॉन्टेस्ट सीजन टू…

इम्पैक्ट डेस्क.

जेसीआई रायपुर वामाअंजलि एक बार फिर कर्वी क्वीन ब्यूटी कॉन्टेस्ट सीजन टू का आयोजन करने जा रहा है। गत वर्ष इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट को रायपुरियांस ने काफी पसंद किया था। इस कार्यक्रम का आयोजन 10 सितंबर को मैक ऑडिटोरियम समता कॉलोनी में होने जा रहा है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 6 सितंबर है। प्रेसिडेंट जेसी उषा तिवारी ने बताया की कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्लस साइज के लोगों में आत्मविश्वास एवं उत्साह का संचार करना है। कार्यक्रम में विजयी प्रतिभागियों के लिए आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं, जिसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 11,000 5000 एवं 3000 की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी एवं अन्य आकर्षक उपहार दिए जाएंगे। राजधानी रायपुर में हो रहे इस शानदार प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए आप सिविल लाइंस में स्थित वृंदावन में इस नंबर पर 8 3 4 9 4 92 501 संपर्क कर सकते हैं व रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।