Google Analytics Meta Pixel
Big newsNational NewsSports

IPL नीलामी के दूसरे सबसे महंगे भारतीय बने ईशान किशन… मुंबई ने 15.25 करोड़ में खरीदा…

इंपैक्ट डेस्क.

इस नीलामी में अब तक ईशान किशन सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। ईशान पर बोली लगाने के लिए नीता अंबानी की मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच लंबी होड़ चली। इसके बाद दूसरी सबसे लंबी लड़ाई निकोलस पूरन के लिए चली। पूरन को हैदराबाद ने 10.75 करोड़ में खरीदा। अब तक 37 खिलाड़ियों पर बोली लगी है और 29 खिलाड़ी बिके हैं। 

इस नीलामी में ईशान के अलावा श्रेयस अय्यर, हर्षल पटेल और श्रीलंका के हसरंगा ही 10 करोड़ रुपये से ज्यादा में बिके हैं। इस ऑक्शन में 10 करोड़ से ज्यादा में बिकने वाले हसरंगा पहले विदेशी खिलाड़ी हैं। ईशान आईपीएल ऑक्शन इतिहास में खरीदे गए दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले युवराज सिंह को 16 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा था।