Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
Breaking NewsD-Bastar DivisionDistrict Sukma

आंतरिक सुरक्षा सलाहकार के विजय कुमार पहुँचे भेज्जी…जवानों से की बातचीत…बढ़ाया जवानों का हौसला…

इम्पेक्ट न्यूज़ . सुकमा।

केंद्रीय आंतरिक सुरक्षा सलाहकार के विजय कुमार ने जिले के नक्सल प्रभावित भेज्जी का दौरा किया। जहां जवानों के साथ मुलाकात की और उनका हौंसला बढ़ाया। वही भोजन लेकर रायपुर के लिए रवाना हुए।

आज हेलीकॉप्टर से केंद्रीय आंतरिक सुरक्षा सलाहकार के विजय कुमार ने नक्सल प्रभावित भेज्जी का दौरा किया। नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों से काफी देर तक चर्चा की। सूत्रों की माने तो नक्सल मामले पर जवानों व अधिकारियो से चर्चा व रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। वही उसके बाद जवानों के साथ भोजन किया और हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना हो गए। हालांकि जिले में एक और केम्प का दौरा करना था लेकिन मौसम खराब होने के कारण रायपुर चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *