Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
District Dantewada

अमृत सरोवर तालाब को समय से पूर्ण करने दिए निर्देश… कलेक्टर नंदनवार ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की…

इम्पैक्ट डेस्क.

समय सीमा की बैठक संपन्न.
दंतेवाड़ा। कलेक्टर विनीत नंदनवार की अध्यक्षता में आज जिला संयुक्त कार्यालय के डंकिनी सभाकक्ष में आज समय सीमा की बैठक संपन्न हुई। कलेक्टर ने निर्माणाधीन अमृत सरोवरों के कार्य की प्रगति की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर तालाब निर्माण का कार्य समयबद्ध कार्य योजना के तहत पूरा कराएं। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर की नियमित समीक्षा की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि दंतेवाड़ा जैविक जिला है उन्होंने आम लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे में आम लोगों को जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने रासायनिक खाद के उपयोग पर कड़ाई से पालन करने कहा है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए आम जनता को राहत पहुंचाने समुचित पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने गौठानों में भी पशुओं के पानी, चारे की उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री नंदनवार ने आज बैठक में गोधन योजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिले में रीपा ग्रामीण अर्थव्यवस्था का प्रमुख केन्द्र बनने जा रहा है। उन्होने बताया कि महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क स्थापना के लिए जिले के 8 ग्राम पंचायतों को चयन किया गया है। जहाँ ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर आधारित लघु उद्योगों की स्थापना की जाएगी। इसी के तहत जिले में गोबर से बनने वाली पेंट की एक यूनिट लगाई गयी है। जिसका संचालन स्व सहायता समूह की दीदियों द्वारा किया जा रहा है। कलेक्टर ने जिले के सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी शासकीय भवनों की पोताई गोबर पेंट से कराई जाएगी।
उन्होंने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने राज्य शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी ग्राम योजना अंतर्गत नरवा विकास कार्यक्रम की समीक्षा करते नरवा डीपीआर एवं स्वीकृत कार्यों की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि स्वीकृत हुए कार्यों को निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करें। कलेक्टर ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत प्रस्तावित लक्ष्य के विरुद्ध प्रगतिरत कार्यों की जानकारी ली। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में स्वीकृत एवं पूर्ण आवास के संबंध में भी जानकारी ली। बैठक में राजस्व से संबंधित डायवर्सन, विवादित नामांतरण, अविवादित नामांतरण सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई। कलेक्टर कहा कि राजस्व प्रकरण लंबित न रखे। उन्होंने समय-सीमा के भीतर ही प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिये।
बैठक में कलेक्टर ने निर्माणाधीन कार्यों की जानकारी लेते हुए चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की उन्होंने कार्यो को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। समय सीमा की बैठक में शालाओं, आंगनबाड़ी केंद्रों में रनिंग वाटर पेयजल,नरवा विकास, प्रगतिरत गौठानों, देवगुडि़यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ ललितादित्य नीलम, एसडीएम श्री कुमार बिश्वरंजन, संयुक्त कलेक्टर श्री सुरेंद्र ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार एवं विभाग के समस्त अधिकारी उपस्थित थे।
*लेक्टर ने जनदर्शन में सुनी समस्याएं*
कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। जिले के ग्रामीण जन एवं आम नागरिकों द्वारा जनदर्शन में छोटी बड़ी समस्याओं को सीधे कलेक्टर के समक्ष रखा गया। कलेक्टर श्री नंदनवार ने आवेदन पर गंभीरतापूर्वक विचार कर संबंधित विभाग के अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।