Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
cricket

IND vs SA: डी कॉक का भारत पर कहर, वनडे में जड़ा 23वां शतक और बनाया बड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली 
दक्षिण अफ्रीका के स्टार ओपनर क्विंटन डी कॉक (Quinton De Kock) ने अपना 23वां वनडे शतक जमाकर एक बार फिर साबित कर दिया कि वह इस फॉर्मेट के असली बादशाहों में से एक हैं। बड़े प्रदर्शन ने उन्हें आधुनिक युग के महान बल्लेबाज़ों में शामिल कर दिया है। उनका यह शतक उनकी मैच-विनिंग क्षमताओं की एक और मिसाल है।

23वां शतक, भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा 
डी कॉक की खासियत यह है कि वह किसी भी टीम के खिलाफ बड़ा स्कोर करने का दम रखते हैं। भारत के खिलाफ उनके सबसे ज्यादा 7 शतक हैं, जबकि श्रीलंका के खिलाफ 4, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ 3-3 शतक दर्ज हैं। इसके अलावा बांग्लादेश के खिलाफ 2, पाकिस्तान, न्यूज़ीलैंड और आयरलैंड के खिलाफ 1-1 शतक उनके नाम हैं। यह आंकड़े दिखाते हैं कि वह हर कंडीशन और हर गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ सफल रहे हैं।

भारत के खिलाफ डी कॉक का रिकॉर्ड
भारतीय टीम के खिलाफ डी कॉक का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। उन्होंने सिर्फ 23 पारियों में 7 शतक और 2 अर्धशतक जड़े हैं। भारत के खिलाफ उनका औसत और स्ट्राइक रेट दोनों श्रेष्ठ रहे हैं, जो बताता है कि बड़े मैचों में वह कितना बेहतर प्रदर्शन करते हैं।

मॉर्डन-डे ग्रेट की पहचान
लगातार बड़े स्कोर, तेज शुरुआत और मैच का रुख बदलने की क्षमता ने डी कॉक को मॉडर्न-डे वनडे क्रिकेट का एक बड़ा नाम बना दिया है। उनकी बल्लेबाज़ी शैली में आक्रामकता और स्थिरता दोनों दिखती हैं, और यही वजह है कि वह विश्व क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ ओपनरों में गिने जाते हैं।

टीम के लिए भरोसेमंद परफॉर्मर
दक्षिण अफ्रीका की टीम डी कॉक पर हमेशा भरोसा करती आई है। चाहे रन चेस हो या बड़ा टोटल सेट करना हो, डी कॉक अक्सर फ्रंट से लीड करते हैं। उनका यह 23वां शतक न सिर्फ उनके करियर का एक और चमकदार अध्याय है, बल्कि दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के लिए भी बड़ी उपलब्धि है।