Google Analytics Meta Pixel
Big newsElection

Up में बीजेपी कई सीटों पर आगे… सपा हाफ, बसपा-कांग्रेस में टक्कर…

इंपैक्ट डेस्क.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की लगभग दो महीने लंबी चली कवायद के बाद अब सारी निगाहें चुनाव नतीजों पर टिक गई हैं। राज्य की 403 सीटों के लिए सात चरणों में हुए चुनाव के परिणाम आज को घोषित किए जाएंगे। आज के नतीजों के बाद यह साफ हो जाएगा कि प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) लगातार दूसरी बार अपनी सरकार बनाकर कीर्तिमान रचती है या समाजवादी पार्टी (SP) पांच साल बाद फिर सत्ता में लौटती है। फिर बहुजन समाज पार्टी (BSP) अथवा अन्य कोई दल या गठबंधन सभी को चौंकाते हुए सत्ता शीर्ष पर पहुंचता है। ये कुछ घंटों की काउंटिंग में साफ हो जाएगा। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। चुनाव से जुड़ी खबरों के लिए बने रहिए।