Google Analytics Meta Pixel
District Raipur

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हो रही है अहम बैठक : जल संसाधन विभाग में 400 सब इंजीनियर्स की होगी भर्ती… लिए जा रहे हैं कई महत्वपूर्ण निर्णय…

इंपेक्ट डेस्क.

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जनता से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा बैठक कर रहे हैं। बैठक में मुख्य सचिव समेत कई प्रमुख अधिकारी मौजूद हैं। वहीं सीएम अधिकारियों से कार्यों का लेखा-जोखा ले रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फसल विविधीकरण के निर्देश दिए हैं। वहीं जागरूकता के लिए कार्यशाला का आयोजन करने को कहा है। आदेश के अनुसार फसल विविधिकरण के लिए प्रत्येक विकासखंड में कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में पंजीकृत किसानों को लेकर भी चर्चा हुआ। बताया कि 3 साल में पंजीकृत किसानों की संख्या 15 लाख से 24 लाख हुई है। वहीं पंजीकृत रकबा 24 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 30 लाख हेक्टेयर हो गया गया है।