Google Analytics Meta Pixel
Thursday, March 12, 2026
news update
National News

IAF चीफ ने क्रैश वाली जगह का किया दौरा, आज दिल्ली लाया जाएगा CDS का शव… संसद में जवाब देंगे राजनाथ सिंह…

इंपेक्ट डेस्क.

तमिलनाडु में कनुन्नूर के पास हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत का पार्थिव शरीर आज दिल्ली लाया जाएगा। बिपिन रावत के साथ-साथ इस हादसे में जान गंवाने वालीं उनकी पत्नी मधुलिका का पार्थिव शरीर भी दिल्ली लाया जाएगा। उधर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस चॉपर क्रैश को लेकर आज संसद में बयान देंगे। बता दें कि बुधवार को बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और 11 अन्य लोगों का निधन तमिलनाडु में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में हुआ था। खबरों के मुताबिक,  पार्थिव शरीर को बिपिन रावत के घर पर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रखा जाएगा। जहां लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *