Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
National News

धर्मांतरण कराने वाले को मारने पर दूंगा 11 लाख का इनाम, भाजपा विधायक ने दिया भड़काऊ बयान

सांगली 
सांगली में पिछले दिनों 28 वर्षीय महिला ऋतुजा राजगे ने धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाए जाने पर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर ने भड़काऊ बयान दिया।  महाराष्ट्र के भाजपा विधायक ने भड़काऊ बयान दिया है। सांगली में भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर ने कहा कि धर्मांतरण कराने वाले व्यक्ति को जो भी मारेगा, उसे मैं व्यक्तिगत तौर पर 11 लाख रुपये का इनाम दूंगा। उन्होंने यह बयान सांगली में ससुराल की ओर से ईसाई धर्म अपनाने का दबाव डाले जाने के बाद महिला के आत्महत्या करने के मामले में दिया। 

सांगली में पिछले दिनों 28 वर्षीय महिला ऋतुजा राजगे ने आत्महत्या कर ली थी। महिला के परिजनों ने आरोप लगाया था कि उसके ससुराल वाले ईसाई धर्म का पालन करते थे। वह महिला ऋतुजा को अपने साथ चर्च जाने, बाइबल पढ़ने और प्रार्थना करने के लिए मजबूर करते थे। वह मना करती थी, तो उसके साथ मारपीट की जाती थी। इन सबसे परेशान आकर महिला ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर ने कहा कि जो कोई भी धर्मांतरण का काम करता है और अगर हमारे लोग उस व्यक्ति की हत्या करते हैं तो मैं व्यक्तिगत रूप से उसे 11 लाख रुपये का इनाम दूंगा। उन्होंने अपने बयान में सैराट फिल्म का भी जिक्र किया। 
 
सैराट फिल्म क्या थी
सैराट के एक मराठी फिल्म थी। यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिखाया गया था कि गरीब दलित लड़के को एक अमीर ऊंची जाति की लड़की से प्यार हो जाता है दोनों अपने प्यार के लिए पूरी दुनिया से लड़ते हैं लेकिन अंत में इस प्यार की कीमत उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है। सैराट जातीय भेदभाव, प्यार और हॉरर किलिंग की कहानी थी।