Friday, January 23, 2026
news update
Health

स्प्राउट्स अनाजों के सेहत के लाभ: 5 शानदार उपाय

अंकुरित अनाज के फायदों के बारे में तो सभी जानते हैं कि इसमें हाई प्रोटीन होता है और यह ताकत देता है। लेकिन इसके और भी कई चमत्कारी फायदे हैं। अंकुरित अनाज का सेवन आपको हार्ट प्रॉब्लम और खून की कमी जैसी कई गंभीर समस्याओं से बचा सकता है।

अंकुरित अनाज एक विभिन्न प्रकार के पोषक तत्वों को प्राप्त करने का एक बेहतरीन स्त्रोत है। अंकुरित अनाज में प्रोटीन और अमीनो एसिड की अधिक मात्रा होती है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने के साथ कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करती है।

ब्लड शुगर कंट्रोल होता है

अंकुरित अनाज का सेवन डायबिटीज वालों के लिए फायदेमंद है। इसका सेवन इंसुलिन के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में पब्लिश्ड रिपोर्ट के अनुसार स्प्राउट्स में सल्फोराफेन मौजूद होता है, जो डायबिटीज टाइप को कंट्रोल करने में मददगार है। इसमें फाइबर की भी हाई मात्रा होती है।

कैंसर के खतरे को कम करता है

स्प्राउट जैसे अंकुरित अनाज का सेवन कैंसर पेशेंट के लिए है भी लाभकारी है और कैंसर होने के खतरे को भी कम करता है, खासतौर पर ब्रेस्ट कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर को। यूएस डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ एंड ह्यूमन सर्विसेज में पब्लिश्ड रिपोर्ट के अनुसार कैंसर के मरीजों के लिए इसलिए ज्यादा लाभकारी है, क्योंकि इसमें मौजूद सल्फोराफेन कैंसर सेल्स को रोकने का काम करते हैं।

हेल्दी हार्ट के लिए जरूरी है

स्प्राउट्स एंटी-हाइपरलिपिडेमिक की तरह काम करता है, जो हमारे हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद है।अंकुरित अनाजों का सेवन किया जाए तो बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है और हार्ट हेल्दी रहता है।

खून की कमी होती है दूर

अंकुरित अनाज का सेवन एनीमिया के खतरे को भी कम करता है, इसमें आयरन की भी मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसके सेवन से खून की कमी भी दूर होती है। साबुत अनाज में आयरन के अलावा विटामिन की भी हाई मात्रा पाई जाती है।

आंखों के लिए है लाभकारी

साबुत अनाज का सेवन आंखों के लिए भी फायदेमंद है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टी एवं विटामिन सी दोनों ही पाया जाता है, जो आंखों के लिए विशेष लाभकारी बताया गया है।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

error: Content is protected !!