Google Analytics Meta Pixel
Samaj

क्या आपने खाएं है ओट्स के अप्पे तो ही करें ट्राय

नाश्ते में ऐसा क्या बनाएं जो हर किसी को पसंद आ जाए? ये सवाल अक्सर हमारे मन में आता है। खासकर सुबह की भागदौड़ में जब हमारे पास ज्यादा समय नहीं होता। अगर आप भी कुछ हेल्दी और जल्दी बनने वाला नाश्ता ढूंढ रही हैं, तो आप ओट्स से अप्पे बना सकती हैं, जो कि बहुत ही टेस्टी और हेल्दी होते हैं। इसे आप नारियल की चटनी के साथ खा सकती हैं। चलिए जानते हैं कि इसे कैसे बनाते हैं।

सामग्री :

    ओट्स – 1 कप
    सूजी – 2 टेबलस्पून
    दही – 1 कप
    प्याज़ – 1 मीडियम, बारीक कटा
    हरी मिर्च – 1-2, बारीक कटी हुई
    अदरक – 1 इंच का टुकड़ा, बारीक कटा
    हींग – 1/4 चम्मच
    सरसों दाने – 1/2 चमच
    करी पत्ते – 7-8 पत्ते
    नमक – स्वादानुसार
    तेल – जरूरत के मुताबिक

विधि :

    इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में ओट्स, सूजी, दही, प्याज़, हरी मिर्च, अदरक, हींग, सरसों दाने, करी पत्ते और नमक डाले।
    अब थोड़ा पानी डालकर बैटर तैयार करें और इसे 10-15 मिनट के लिए ढककर रखें।
    इस बीच ओट्स और सूजी अच्छे से फूल जाएंगे।
    अब अप्पे मेकर में तेल लगाएं और थोड़ा बैटर डालें और इसे मीडियम आंच पर पकाएं।
    अप्पे को दोनों साइड ब्राउन और क्रिस्प होने तक पकाएं।
    अब गरम ओट्स अप्पे को चटनी के साथ परोसें।