Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
RaipurState News

महादेव सट्टा एप मामले में सरकार बड़ा एक्शन लेगी, पूरा भरोसा है: मूणत

रायपुर

रायपुर पश्चिम से भाजपा विधायक औऱ पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने महादेव एप मामले को छत्तीसगढ़ विधानसभा में मजबूती से उठाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी जनता के प्रति अपने भाव औऱ मंशा प्रकट करते हुए कहा है कि मुझे पूरा भरोसा है कि महादेव सट्टा एप मामले छत्तीसगढ़ सरकार बड़ा एक्शन लेगी।

सत्ता पक्ष का विधायक होने के नाते मैं आम जनता को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि जब तक पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में फलने फूलने वाले महादेव एप के वास्तविक सरगनाओं/ छत्तीसगढ़ के युवाओं को ठगने वालों को सजा नहीं हो जाती है, चुप नहीं बैठूंगा जिस लड़ाई को हमने 2 साल पूर्व शुरू किया था,उसे अंजाम तक पहुंचाकर ही दम लेंगे। इधर महादेव सट्टे को लेकर प्रश्न काल में चर्चा के दौरान हल्के-फुल्के अंदाज में विधायकों ने कई गंभीर बातें कही। प्रश्न उठाते हुए विधायक राजेश मूणत ने कहा महादेव सट्टे के जरिए भ्रष्टाचार की गंगा बहाई गई। इस पर स्पीकर डॉ रमन सिंह ने कहा कि आप महादेव कह रहे हैं तो महादेव और गंगा का संबंध जानते हैं न। जटा से निकलीं हैं। मंत्री शर्मा के यह कहने पर कि दुबई गए बारातियों की संपत्ति की जानकारी ली जा रही है, उसे कुर्क किया जाएगा।

इस पर भाजपा के विधायक धर्मजीत सिंह ने शर्मा से कहा कि महादेव सट्टा पिछली सरकार के संरक्षण के बगैर फल फूल नहीं सकता था। संपत्ति की जानकारी लेना छोड़ें। आप तो स्टेट प्लेन लेकर यूपी जाएं। वहां योगी बाबा (आदित्य नाथ) से पूछकर आए, और यहां बुलडोजर चलाएं। खाली खड़े हैं बुलडोजर। ये लोग न जाने कितने, और कैसे कैसे वकील मलानी, अंघवी-सिंघवी, सिब्बल- विब्बल आ जाएंगे एक एक करोड़ फीस लेते हैं आप कहां टिक पाओगे। बुलडोजर के ड्राइवर को खिलाइए- पिलाइए, तुड़वा दीजिए। क्योंकि खौफ का नाम ही पुलिस है। मूणत ने कहा कि पहले एक शिकायत पर ईओडब्लू केस दर्ज कर लेता था, जांच शुरू हो जाती थी। इसके भुक्तभोगी मैं और आप (शर्मा) रहे हैं। फर्जी केस बनाए गए, डंडे बरसाए, आंसू गैस छोड़े गए। ये (पुलिस) किसी के नहीं होते, कुर्सी को सलाम करते हैं। यह छोटा मोटा केस नहीं है। केंद्रीय गृह मंत्री भी चिंता कर रहे हैं। जांच की घोषणा करें।