Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
Crime

गर्लफ्रेंड की बहन को चाहिए था बेटा, शख्स ने हत्या कर पूरी कर दी चाहत… पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा सब रह गए दंग…

इंपैक्ट डेस्क.

मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक युवक ने अपनी महिला मित्र की बहन के बेटे की चाहत को पूरा करने के लिए एक महिला की हत्या कर दी और उसका बेटा छीन कर उस महिला मित्र की बहन को दे दिया। इस सनसनीखेज़ मामले के खुलासे के बाद जिसने भी यह कहानी सुनी सन्न रह गए। 

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि 13 मार्च को सतना शहर के नई बस्ती में संजय गुप्ता के मकान में एक महिला की सड़ी हुई लाश मिली थी। मृतका केशनी चौधरी के पति अविनाश चौधरी ने कोतवाली में गुमशुदगी लिखाई थी। पुलिस ने मकान को किराये से लेने वाले कोलगवां थाना अंतर्गत आने वाली महुआ बस्ती के निवासी गौरव सिंह सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताई दिल दहलाने वाली कहानी
आरोपी ने पुलिस को जो कहानी बताई वह दिल दहलाने वाली है। आरोपी ने पुलिस को बताया था कि 5-6 माह पहले उसकी दोस्ती शहडोल की रहने वाली सुधा गोले से हो जाती है। सुधा के पति का देहांत हो गया था और वह उससे शादी करने वाला था। सुधा की बहन अर्चना के दो बेटियां थीं। उसे बेटे की चाहत थी लेकिन नसबंदी के कारण दिक्कत थी। अर्चना ने नसबंदी खुलवा ली लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने एक लाख में बच्चे के लिए डील की।

यूं की महिला की हत्या
सुधा गोले के कहने पर गौरव सिंह ने अपनी पुरानी परिचित मृतिका के चार माह के लड़के को मृतिका केशनी से छीनने की योजना बनाई और केशनी को अपने साथ नई बस्ती किराए के मकान में आया। यहां गौरव ने अपने साथी लवकुश को चाय बनाने के लिए कहा। लवकुश ने बेलन से 19 नशे की गोली पीसकर मिलाकर चाय पिलाई। केशनी बेहोश हो गयी तो गौरव के अपने साथियों के साथ मिलकर उसका गला दबाकर मार डाला। इसके बाद सुधा गोले और लवकुश बेलदार ने केशनी के बच्चे को अर्चना को बच्चा दे दिया और उसे लेकर वे रीवा चले गए। इधर 4 माह का बच्चा देख कर अर्चना के परिजनों ने उसे लेने से इनकार कर दिया, जिस कारण सुधा कटनी में उस बच्चे को छोड़कर कर फरार हो गई।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने उमेश शर्मा, लवकुश बेलदार, सतीश उर्फ सनी, सुधा गोले, अर्चना, गौरव सिंह और विष्णु प्रताप को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी में जुटी हुई है।