Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
D-Bilaspur-DivisionDistrict bilaspur

प्रेमिका दूसरे युवक के साथ घूम रही थी, गला रेतकर कर दी हत्या

बिलासपुर

चिंगराजपारा में रहने वाली प्रियंका देवांगन कालेज की छात्रा थी। स्कूल के समय से ही उसकी दोस्ती मोहल्ले में रहने वाले सागर साहू से थी। पिछले कुछ दिनों से प्रियंका दूसरे युवक के साथ बातचीत कर रही थी। इससे सागर नाराज था। इसी कारण से दोनों के बीच पिछले एक महीने से बातचीत बंद थी।

शुक्रवार की सुबह प्रियंका के स्वजन काम पर चले गए। युवती की बहन अपने दादा को लेकर अस्पताल गई थी। इस दौरान प्रियंका अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान सागर उससे मिलने घर पहुंचा। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस पर युवक ने धारदार हथियार से प्रियंका पर कई बार वार किया।

इधर युवती की चीख सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने भाग रहे सागर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही घटना की जानकारी स्वजन को दी। इस पर स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है। युवक से विस्तृत पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।