Saturday, January 24, 2026
news update
Movies

गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को मिली बड़ी राहत

मुंबई

सुशांत सिंह राजपूत की मौत जून, 2020 में हुई थी। उसके बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था। इस केस में लंबी जांच-पड़ताल चली, जिसके बाद रिया को ड्रग्स केस में गिरफ्तार कर लिया गया था।

जेल जाने के 28 दिन बाद ही रिया चक्रवर्ती भले ही जमानत पर जेल से रिहा हो गई थी लेकिन सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती पर विदेशी यात्रा करने पर रोक लगा दी थी और अब इसी मामले को लेकर रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत मिली है। दरअसल, मुंबई की विशेष अदालत ने रिया चक्रवर्ती को विदेश यात्रा करने की मंजूरी दे दी है। उन्हें होली के एक प्रोग्राम में शामिल होने के लिए श्रीलंका जाने की भी अनुमति दे दी गई है।

error: Content is protected !!