Google Analytics Meta Pixel
viral news

एक साथ सेक्‍स करने बोली गर्लफ्रेंड और उसकी सहेली… युवक ने मना किया तो दांत से चबा लिया प्राइवेट पार्ट…

इंपेक्ट डेस्क.

यूपी के कानपुर में एक साथ सेक्‍स करने से इनकार पर एक युवक पर गर्लफ्रेंड और उसकी सहेली ने हमला कर दिया। आरोप है कि दोनों महिलाएं युवक से एक साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहती थीं। युवक ने ऐसा करने से मना किया तो दोनों ने मिलकर झगड़ा शुरू कर दिया। इसी दौरान सहेली ने युवक के प्राइवेट पार्ट को दांत से चबा लिया। घटना में घायल युवक को पहले नजदीकी सीएचसी फिर हैलेट अस्‍पताल ले जाया गया। हैलेट में प्राथमिक इलाज कराने के बाद युवक वहां से भी कहीं चला गया। पुलिस के मुताबिक पीड़ित से अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है।

मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक की पत्‍नी ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी है। युवक, चौबेपुर क्षेत्र के रौतापुर का बताया जा रहा है। गांव में करीब डेढ़ साल पहले शादी के बाद आई एक महिला से उसका संबंध था। बताया जा रहा है कि रविवार की शाम को युवक अपनी महिला मित्र से मिलने गया था। वहां महिला मित्र की सहेली भी मौजूद थी। युवक और उसकी महिला मित्र ने सहेली की मौजूदगी में ही संबंध बनाना शुरू कर दिया। इसी दौरान सहेली ने भी संबंध बनाने के लिए दबाव डाला लेकिन युवक ने ऐसा करने से मना कर दिया। इससे भड़ककर दोनों महिलाएं युवक से झगड़ा करने लगीं। इसी दौरान सहेली ने दांतों से युवक का प्राइवेट पार्ट चबा लिया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

बताया जा रहा है कि वह अर्द्धनग्‍न अवस्‍था में अपने घर पहुंचा। पत्‍नी ने उसे इस हाल में देखा और पूछताछ की तो युवक ने सारी बातें उसे बता दीं। इसके बाद पत्‍नी ने डॉयल-112 पर फोन कर पुलिस बुलाई। पुलिस ने युवक को आनन-फानन में नजदीकी सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र पर पहुंचाया जहां से डॉक्‍टरों ने उसे हैलेट अस्‍पताल भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार हैलेट में प्राथमिक इलाज के बाद युवक कहीं और चला गया। चौबेपुर थाने के इंस्‍पेक्‍टर संजय चौबे ने बताया कि युवक से घटना के संबंध में तहरीर मांगी गई लेकिन उसने अभी तक तहरीर नहीं दी है। उन्‍होंने कहा कि यदि पीड़ित तहरीर देता है तो एफआईआर दर्ज कर ऐक्‍शन लिया जाएगा।