Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
Breaking NewsRaipur

गौरेला : अवैध रूप से धान का परिवहन करते हुए तीन वाहन जब्त, 128 कुंतल धान बरामद

गौरेला.

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में अवैध रूप से धान का परिवहन करते हुए तीन वाहन प्रशासन ने जब्त किया है वाहन से 128 क्विंटल धान जप्त करते हुए मामले में आगे की कार्यवाही में जुट गई है। समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी के दौरान लगातार अवैध रूप से धान का परिवहन भंडारण तथा अमानक स्तर के धानों की जांच पड़ताल और जप्ती की कार्रवाई की जा रही है।

कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया के निर्देशानुसार राजस्व, खाद्य, पुलिस एवं मंडी बोर्ड के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा लगातार धान उपार्जन केंद्रों एवं व्यापारियों के गोदामों में आकस्मिक निरीक्षण कर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अवैध रूप से धान का परिवहन करते पाए जाने पर 3 वाहनों से 128 क्विंटल (258 बोरी) धान जप्त किया है।जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश की सीमा से जिले में लाए जा रहे दो वाहनों में लदे 95 क्विंटल (183 बोरी) धान संदिग्ध होने तथा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर जप्त कर गौरेला थाना की अभिरक्षा में सौंपा गया है। वहीं दूसरे मामले में पेंड्रा के व्यापारी अजय सुल्तानिया के माजदा वाहन से धान के अवैध परिवहन पर 33 क्विंटल (75 बोरी) धान जब्त कर अग्रिम कार्यवाही तक पेंड्रा थाना के सुपुर्द किया गया है।वहीं प्रशासन की लगातार अवैध धान को लेकर कार्यवाही से बिचौलिए और व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।