Google Analytics Meta Pixel
Politics

कांग्रेस में शामिल हुईं पूर्व सांसद और अभिनेत्री विजयशांति… मिला अहम पद…

इम्पैक्ट डेस्क.

पूर्व सांसद और अभिनेत्री विजयशांति कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। हैदराबाद में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी में विजयशांति ने पार्टी की सदस्यता ली। बता दें कि हाल ही में विजयशांति ने भाजपा से इस्तीफा दिया था। वहीं कांग्रेस ने भी विजयशांति के पार्टी में शामिल होते ही उन्हें अहम पद सौंप दिया है। कांग्रेस ने विजयशांति को प्रचार और योजना समिति का प्रमुख समन्वयक बनाया है।