Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
Samaj

घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए अपनाएं ये उपाय

खुद का घर का होना हर किसी का एक सपना होता है जिसे वह कड़ी मेहनत करके खरीदता है। इस खरीदे हुए घर को अपने मन-मुताबिक डिजाइन कराता है। लेकिन कई बार जरा सी गलती वास्तु दोष का कारण बन जाती है। घर में वास्तु दोष होने के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप चाहे तो बिना घर में तोड़-फोड़ किए इन वास्तु उपायों को अपना सकते हैं। इससे घर का वास्तु दोष आसानी से ठीक हो जाएगा।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, हर एक दिशा किसी न किसी तत्व का प्रतिनिधित्व करती है। हमारा पूरा घर पंच तत्वों से मिलकर बना होता है जिस तरह से हमारा शरीर बनता है। इसी कारण सुख-समृद्धि, खुशहाल जीवन जीने के लिए घर के हर एक कोने को दोष रहित होना चाहिए। क्योंकि इसका दुष्प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर सबसे अधिक पड़ता है। ऐसे में जानिए घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए कौन से उपाय अपनाना बेहतर होगा।