Google Analytics Meta Pixel
Thursday, March 12, 2026
news update
RaipurState News

अगरबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग

रायपुर

राजधानी रायपुर में फिर एक आगजनी का मामला सामने आया है। खबरों के अनुसार रायपुर के भनपुरी स्थित अगरबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। घटना की सूचना फायरब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड की दो गाडिय़ों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। फैक्ट्री में आग कैसे लगी इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह पूरा मामला रायपुर में खमतराई थाना क्षेत्र का है।