Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
RaipurState News

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच पर जताया सुकून

रायपुर

पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है. प्रदेश सरकार के फैसले पर मोदी सरकार की मुहर लगने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सुकून जताया है. इसके साथ उन्होंने छत्तीसगढ़ के भाई-बहनों के साथ न्याय होने की बात कही.

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल और कांग्रेस की सरकार के समय छत्तीसगढ़ के भाई- बहनों के लिए जो नौकरियां निकलती थी, पीएससी में उसके लिए मंडी सजाई जाती थी. इसके खिलाफ हमने सड़क की लड़ाई लड़ी थी, संघर्ष किया था. छत्तीसगढ़ के भाई-बहनों के साथ हम खड़े हुए थे.

मंत्री चौधरी ने कहा कि हमारी सरकार ने सीबीआई जांच का फैसला लिया और मुझे बड़ा सुकून है कि केंद्र की मोदी सरकार ने उसे कल नोटिफाई कर दिया है. मुझे पूरा भरोसा है दूध का दूध और पानी का पानी होगा. छत्तीसगढ़ के भाई-बहनों के साथ न्याय होगा.