Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
District Janjgir Chanpa

थ्रेसर की चपेट में आने से किसान की मौत… धान मिंजाई करते वक्त हुआ हादसा…

इंपेक्ट डेस्क

छत्तीसगढ़ में इन दिनों धान मिंजाई का सीजन चल रहा है। लेकिन आज धान मिंजाई के दौरान जांजगीर-चांपा जिले के एक गांव में दर्दनाक हादसा हो गया, हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मजदूर की थ्रेसर की चपेट में आने से मौत हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला बारद्वार के छीता पड़रिया गांव का है, जहां एक किसान की खेत में धान मिंजाई का काम चल रहा था। मिंजाई का काम थ्रेसर से किया जा रहा था। इसी दौरान एक किसान थ्रेसर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *