Google Analytics Meta Pixel
Big newsNational News

पूर्व CM बीएस येदियुरप्पा की पोती का फांसी पर लटका मिला शव… पुलिस जांच में जुटी…

इंपैक्ट डेस्क.

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की पोती सौंदर्या का शव शुक्रवार को उनके घर पर फांसी के फंदे से झूलता मिला है। पुलिस ने बताया कि बेंगलुरु स्थित आवास पर उनकी पोती का शव मिला है। फिलहाल आत्महत्या की पुष्टि नहीं हो सकी है। जैसे ही उनका शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला तो उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।