Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
cricket

इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट बेतवे एसए20 में पार्ल रॉयल्स से जुड़ेंगे

जोहानिसबर्ग
 इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट बेतवे एसए टी20 लीग के तीसरे सत्र में पार्ल रॉयल्स टीम से जुड़ेंगे।इंग्लैंड के लिये तीनों प्रारूपों में कुल 344 मैच खेलकर 19219 अंतरराष्ट्रीय रन बना चुके रूट ने 2016 टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुंबई में ग्रुप मैच में 230 रन के रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए 44 गेंद में 83 रन बनाकर इंग्लैंड को जीत दिलाई थी। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ फाइनल में भी 36 गेंद में 54 रन बनाये थे लेकिन इंग्लैंड जीत नहीं सका था।

पार्ल रॉयल्स के क्रिकेट निदेशक कुमार संगकारा ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा ,‘‘हमें पता है कि जो रूट कितना शानदार खिलाड़ी है। रॉयल्स टीम में उसका होना बहुत अच्छा रहेगा। उसने अपने प्रदर्शन से हर टीम के लिये खुद को साबित किया है।’’ रूट आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स, आस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में सिडनी थंडर्स और आईएलटी20 में दुबई कैपिटल्स के लिये खेल चुके हैं।