Google Analytics Meta Pixel
Big news

श्रीलंका में आपातकाल लागू… पीएम आवास की दीवार पर चढ़े प्रदर्शनकारी… अब संसद पर बोला धावा…

इम्पैक्ट डेस्क.

राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के देश छोड़कर भागने के बाद देश में स्थिति बिगड़ती ही जा रही है। प्रदर्शनकारी संसद और पीएम कार्यालय तक पहुंए गए हैं। बड़ी संख्या में सेना के जवानों को तैनात किया गया है। इस बीच देश में एक बार फिर से आपातकाल लागू कर दिया गया है। 

पीएम कार्यालय की तरफ बढ़े प्रदर्शनकारी

Wश्रीलंका में स्थिति और भी अराजक होती जा रही है। राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के देश छोड़ने की खबर के बाद आम जनता में जबरदस्त गुस्सा है। जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शनकारी अब श्रीलंकाई प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर आगे बढ़ रहे हैं। इस बीच सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। 

अब संसद की तरफ बढ़े प्रदर्शनकारी

राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के देश छोड़ते ही श्रीलंका के हालात और खराब हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, अब प्रदर्शनकारी संसद की तरफ कूच कर रहे हैं। पुलिस प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल कर रही है।