Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
Health

दीर्घायु के लिए ये 3 विटामिन खाएं: स्वस्थ जीवन का राज

लंबी उम्र की चाह भला किसे नहीं होती है, लेकिन आज के समय में खराब खानपान व लाइफस्टाइल के चलते लोगों की उम्र कम होती जा रही है। गए वो जमाने जब लोग 100 के पार जीते थे। लंबी उम्र जीने का एक ही मंत्र है स्वस्थ जीना। किसी बीमारी की चपेट में आने पर जिंदगी कम होती चली जाती है।

पहले के समय में अमूमन लोग 80 से 90 साल तक स्वस्थ रहते थे उसके बाद बीमारियों की चपेट में आते थे। आज 30 पार करते ही लोगों को तमाम बीमारियां लग जाती हैं। अगर खुद को बीमारियों से सुरक्षित रखा जाए, तो आप लंबा और हेल्दी जीवन जी सकते हैं। यही वजह है यहां कुछ ऐसे विटामिन से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं, जो आपको कई बीमारियों से सुरक्षित रखने के साथ स्वस्थ रखने में सहायक होंगी।

विटामिन-डी

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम विटामिन-डी का आता है। इसे सनशाइन के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन हमारे शरीर के कई सारे अहम कार्यों में इसकी अहम भूमिका होती है। जिस तरह एक पेड़ पानी न मिलने पर मुरझा जाता है व सुखकर खत्म हो जाता है। ठीक उसी समान विटामिन-डी हमारे शरीर में जान भरने समान होता है। ये हड्डियों को स्वस्थ रखने से लेकर, इम्यूनिटी को बूस्ट, मूड को बेहतर रखने आदि में सहायक होता है।

इन रोगों का कम होता है जोखिम

शरीर में विटामिन-डी की पर्याप्त मात्रा से ऑटोइम्यून रोग, कैंसर, हार्ट डिजीज आदि का जोखिम कम होता है। वैसे तो इसका सबसे अच्छा स्तोत्र सूर्य की रोशनी को माना जाता है। लेकिन फिश लिवर ऑयल व अंडे की जर्दी भी विटामिन-डी से भरपूर होते हैं। वहीं, कुछ लोग इसकी टैबलेट लेते हैं।

विटामिन-सी

इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है विटामिन-सी का। ये भी इम्यूनिटी को दुरुस्त रखने के साथ शरीर में कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से पहुंचने वाले नुकसान से सुरक्षा प्रदान करता है। साथ ही कोलेजन के निर्माण से लेकर आयरन के अवशोषण के लिए इसे जरूरी माना जाता है।

इन परेशानियों से बचाव

पर्याप्त मात्रा में विटामिन-सी की मात्रा लेने से एजिंग प्रोसेस स्लो होता है। इसे आसान शब्दों में ऐसे समझ सकते हैं कि शरीर धीमी गति में बूढ़ा होता है। इसके अलावा, यह हार्ट संबंधित परेशानियां व कई कैंसर के जोखिम को काफी हद तक कम कर सकता है। इसके लिए कीवी, नींबू, संतरा, शिमला मिर्च, ब्रोकली आदि का सेवन अच्छा माना जाता है।

विटामिन-ई

लंबे और हेल्दी जीवन के लिए तीसरा और आखिरी विटामिन-ई आपके लिए जरूरी है। यह स्किन को हेल्दी रखने के साथ इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर में होने वाले ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन को रोकने में मददगार होते हैं। साथ ही यह कई क्रोनिक डिजीज के होने से भी बचाता है।

इन रोगों के होने की संभावना करे कम

शरीर में पर्याप्त विटामिन-ई खाने से अल्जाइमर व उम्र के साथ होने वाले रोगों के होने का खतरा कम होता है। इसे आमतौर पर ड्राई फ्रूट्स, सीड्स, पालक, अनार आदि में पाया जाता है।