Google Analytics Meta Pixel
Big news

DSP की जिम में एक्सरसाइज के दौरान मौत…

इंपेक्ट डेस्क.

हरियाणा पुलिस के डीएसपी जोगिंदर देसवाल की जिम में एक्सरसाइज करने के दौरान मौत हो गई। वह पानीपत जेल में डीएसपी के पद पर तैनात थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह रविवार की रात को करनाल स्थित अपने घर में थे। सुबह वह जिम गए तो वहीं व्यावाम के दौरान गिर पड़े। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। माना जा रहा है कि हार्ट अटैक के चलते डीएसपी देसवाल की मौत हुई है। बीते कुछ दिनों में ऐसी तमाम खबरें आई हैं, जब जिम करते हुए लोगों की मौत हो गई।