Google Analytics Meta Pixel
District Dhamatri

डॉ कोसरे का निधन…

Getting your Trinity Audio player ready...

धमतरी/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भखारा के अध्यक्ष डॉक्टर मुकेश कोसरे का कल रात्रि निधन हो गया है।उनका अंतिम संस्कार कोसमर्रा में किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी। जिसका उपचार रायपुर के एक अस्पताल में हो चल रहा था। गत रात्रि उन्होंने अंतिम सांस ली और देहत्याग कर दिया।उनके असामयिक निधन से कांग्रेस परिवार को बड़ा झटका लगा है।

ज्ञात हो की डॉ. कोसरेे कांग्रेस के समर्पित नेतृत्वकर्ता थे उन्होंने विपरित परिस्थितियों में भी कांग्रेस पार्टी को संजोए रखा।एक निष्ठावान नेता के खोने का गम कांग्रेस परिवार में दिख रहा है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सहित कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया है।