Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
State News

डीजीपी अवस्थी ने दिए हेड कॉन्स्टेबल से एएसआई ‘अ’ के पद पर पदोन्नति के निर्देश…

इम्पेक्ट न्यूज. रायपुर।

डीजीपी डीएम अवस्थी ने हेड कॉन्स्टेबल से एएसआई ‘अ’ के पद पर पदोन्नति के निर्देश दिए हैं। सभी रेंज आईजी को उक्त पदोन्नति 15 दिन के अंदर करने के निर्देश गए हैं। राज्य के 278 विभागीय पदोन्नति परीक्षा उत्तीर्ण हेड कांस्टेबल की पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया है।

वर्तमान में रायपुर रेंज में 15, दुर्ग रेंज में 119, बिलासपुर रेंज में 33, सरगुजा रेंज 72 और बस्तर रेंज में 39 हेड कॉन्स्टेबल विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *