Google Analytics Meta Pixel
District Kondagaun

बिंझे में हुआ विकासखंड स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार कार्यक्रम का आयोजन

Getting your Trinity Audio player ready...


केशकाल, 02  दिसम्बर . समग्र शिक्षा विकासखंड केशकाल के अंतर्गत संकुल केंद्र बिंझे में ब्लॉक के समस्त 39 संकुलो से प्राथमिक स्तर एवं माध्यमिक स्तर तथा 14 हाई स्कूल एवं 7 हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने कबाड़ से जुगाड़ कर मॉडल प्रदर्शन किया। इसके साथ ही पठन कौशल, लेखन कौशल एवं क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। बच्चों ने अनूप योगी वस्तुओं से विज्ञान एवं गणितीय मॉडल में जल संरक्षण, जैव विविधता, वॉटर प्यूरीफायर, वर्ग और वर्गमूल निकालना ,सम विषम एवं अभाज्य संख्याओं का चार्ट, मक्का थ्रेसर मशीन, चंद्रयान रॉकेट ,सौरमंडल ,विभिन्न आकृतियां का मॉडल पवन,सौर उर्जा से विद्युत उत्पादन के माडल दिखाए गए।