Google Analytics Meta Pixel
State News

राज्य सरकार का फैसला… 8 जनवरी को आयोजित स्वच्छता रैली सहित सभी रैलियां और आम सभाएं स्थगित…

इंपेक्ट डेस्क.

रायपुर, छत्तीसगढ़। कोरोना की तीसरी लहर को देखते राज्य सरकार ने अपने कई निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

कोरोना गाइडलाइन के पालन में 8 जनवरी को राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाली स्वच्छता रैली सहित आगामी आदेश तक सभी रैलियों और आम सभाओ को स्थगित कर दिया गया है।