Google Analytics Meta Pixel
District Dantewada

दौलत राज सेन ने बढाया जिले का मान, जापान के टोक्यो में सम्मानित : एसबीआई लाईफ बीमा में विशेष कार्य के लिए मिला सम्मान… मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में 2 वर्षों से अधिक समय से चल रहे नम्बर वन…

इम्पैक्ट डेस्क.

दंतेवाड़ा। एक समय नक्सल प्रभावित जिले की छाप लगा दंतेवाड़ा जिला अब शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं खेती किशानी का हब बनते जा रहा है। यहां के युवा आये दिन नए-नए कीर्तिमान रच रहे हैं। आज के युवा विभिन्न क्षेत्रों में कुछ नया कर गुजरने का हौशला लिए लगातार महेनत कर रहे हैं। एवं जिले का नाम रौशन कर रहे है। उसी कड़ी में व्यापारिक नगर कहे जाने वाला गीदम जिले की उपलब्धियों में चार चांद लगाने हमेशा सबसे आगे रहा है। चाहे यहां की बेटी का आईएस में चयन का मामला हो या किसी आम परिवार के बेटे का जज बनकर देश की सेवा करने का।
उसी कड़ी में प्राइवेट सेक्टर एसबीआई लाईफ में विशेष योगदान देते हुवे गीदम के दौलत राज सेन ने मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा पॉलिसी करने के साथ जिले को प्राइवेट सेक्टर में भी बुलंदियों तक पहुँचाया है। दौलत लगातार 2 वर्षों में देश के विभिन्न बड़े शहरों में पुरुष्कार प्राप्त कई कीर्तिमान रच चुके हैं। अभी एक महीने के ही अंदर जगदलपुर, राजस्थान के जयपुर एवं अब जापान के टोक्यो में दौलत राज सेन को सर्वाधिक बीमा के लिए पुरुस्कार एवं सम्मान से नवाजा गया है। टोक्यो के इस कार्यक्रम में भारत के विभिन्न राज्यो से 118 लोग गए हुवे थे। बता दे की दौलत विगत 2 वर्षों से अधिक समय से छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा पॉलिसी करने में नंबर वन चल रहे हैं। उन्हें अब जापान में भारत के विभिन्न शहरों से 118 भारतीय की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। जो कि गीदम नगर एवं जिले के लिए सम्मान का विषय है।